राशिफल: 16 अप्रैल, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। दिन की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

वृष

आज आपका जॉब में मन नहीं मिलेगा। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। कारोबार में बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन

आज आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि झेलनी पड़ सकती है। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति बोरियत महसूस होगी।

कर्क

आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। धन की कमी महसूस होगी। मन में कई तरह के विचार एक साथ आएंगे। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जाएंगे।

सिंह

आज आप नई तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य गतिशील होने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। आंखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कन्या

आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अचल संपत्ति की खरीदी का विचार मन में आएगा। व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

तुला

आज आप लंबी दूरी की यात्रा आप कर सकते हैं। अटके हुए धन का लाभ आपको मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। अनर्गल कार्यों में ज्यादा ध्यान न लगाएं। दोपहर के बाद का समय आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है।

वृश्चिक

आज आपके मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। अहंकारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु

आज अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। नए प्रोजेक्ट्स में आप निवेश कर सकते हैं। मीडिया और प्रकाशन समूह से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दूर के स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

प्रयागराज: अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, यूपी में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू

मकर

आज आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेंगे। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल बहुत ही सुखमय रहेगा।

कुंभ

आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। परिवार में सब आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे।

दिल्ली: सीबीआई के समक्ष पेश होंगे केजरीवाल, एजेंसी के मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

मीन

आज आप आर्थिक मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। मन सदैव शांत रखें। पहले की गई गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें।

लखनऊ : अतीक और अशरफ की हत्या के बाद यूपी में सुरक्षा बल सतर्क