मेष
आज दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। आपका कोई महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है। गैस और कब्ज के कारण जिद्दी स्वभाव के कारण लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
वृष
आज धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संपत्ति को लेकर डील होने की संभावना है।
मिथुन
आज व्यवसाय में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य वश काम टालने का प्रयास कर सकते हैं। बोलचाल के दौरान नम्रता का भाव अवश्य रखें। कटु शब्दों का ज्यादा प्रयोग न करें। धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं।
कर्क
आज कारोबार में साझेदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नया निवेश करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। रूठे मित्रों को मनाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लंबे समय से चली आ रहीं समस्याओं का निवारण होगा।
सिंह
आज मन कुछ उदास हो सकता है। सीनियर्स के साथ वैचारिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। पड़ोसियों के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है।
कन्या
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके चसे करने के कारण इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
तुला
आज व्यापार के लिए लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। अपनी क्षमताओं और योग्यता का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज मन में नए और रचनात्मक विचार जन्म लेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यवहार हमेशा मधुर बनाए रखें। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूझान बढ़ेगा।
धनु
आज जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मित्र के प्रति गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर और संपत्ति के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
मकर
आज नौकरी में चैन का आनंद उठाएंगे। धैर्यवान होकर के काम करना लाभकारी होगी। व्यस्तता के बावजूद अपने काम को प्राथमिकता देंगे। गुरुतुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।
कुंभ
आज लोग आपके सही कार्यों का भी विरोध करेंगे। मन में किसी के भी प्रति बैरभाव न रखें। अपने स्वभाव को संयमित रखें। ऑफिस में काम बढ़ेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। छाती में जलन की शिकायत हो सकती है।
मीन
आज पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जॉब में अधीनस्थ कर्मचारियों व उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं।