मेष
आज पैसों के अभाव के कारण जो काम रुके थे वो शुरू हो सकते हैं। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी।
वृष
आज साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। संतान के व्यवहार से आप आनंद महसूस करेंगे।
मिथुन
आज जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिए। गूढ़ विषयों को लेकर नए अनुभव प्राप्त होंगे। समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आएगी।
कर्क
आज व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।
सिंह
आज नौकरी में आपको जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए। बच्चे गेम्स में काफी रुचि लेंगे। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। संतान पर अनावश्यक दबाव न बनाएं।
कन्या
आज बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। दिनचर्या संयमित रहेगी। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा।
तुला
आज सबके प्रति सामान्य व्यवहार ही रखें। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। रचनामत्क कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक
आज अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। मनोरंजन के लिए वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनंज उठाएंगे। दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
धनु
आज जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा।
मकर
आज किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यापार में लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी। शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। नई योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिए।
कुंभ
आज दिन थोड़ा उदासीन रहेगा। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे जिससे आपको बुरा लग सकता है। पैतृक संपत्ति के विवादों को लेकर शांत रहना ज्यादा हितकर है। व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा।
मीन
आज कारोबार को लेकर की गई यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका काफी सहयोग करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।