मेष
आज आप घर की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। कारोबार में प्रतिद्वंदिता रहेगी। लोगों की सलाह और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। अपने विवेक से ही निर्णय लेना हितकर होगा। आप किसी विशेष पूजा में भी भाग ले सकते हैं।
वृष
आज आपको व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सही कार्यों को भी लोग निशाने में लेंगे। मन भी काफी अशांत रहेगा। नए कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है।
मिथुन
आज कमीशन से जुड़े कार्यों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। युवा प्रेमी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क
आज ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। आप अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है।
सिंह
आज मीटिंग और महत्वपूर्ण बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे, लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुंच जाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।
कन्या
आज व्यापार में नए प्रतिद्वंद्वी उत्पन्न हो सकते हैं। उच्चाधिकारियों की मदद आपको मिलती रहेगी। शेयर के लिए दिन विशेष नहीं है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी के कारण विषय समझने में कठिनाई हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
तुला
आज व्यवसाय में अपनी सेवाओं और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। किसी बड़ी कंपनी के इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। उधार लिए हुए धन को वापस लौटाने का दबाव रहेगा। दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें। वरना आप स्वयं परेशान हो जाएंगे।
धनु
आज आपकी अहमियत को लोग समझेंगे। नए कार्यों को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। आपके ऊपर से काम का दबाव दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए दिन बहुत अच्छा है।
मकर
आज सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। वरना अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता है। घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा। सेहत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको उधार में धन देने से बचना चाहिए।
कुंभ
आज जॉब में आपको मनोनुकूल काम दिया जा सकता है। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे। रियल इस्टेट कारोबारियों का रुका हुआ धन आज एकसाथ प्राप्त हो सकता है। आप अपनी बातों से लोगों को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे।
मीन
आज आपको त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। दूसरों के अटके हुए मामलों को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं।