राशिफल; 09 अप्रैल, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शत्रु पक्ष को कमजोर आंकने की गलती न करें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। बच्चों की परेशानियों को समझें।

वृष

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। जॉब में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

मिथुन

आज विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी।

जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही: शरद पवार

कर्क

आज आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। छोटे-मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। विद्यार्थी नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

सिंह

आज अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। परोपकार में धन खर्च करेंगे। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।

कन्या

आज सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। आप पिकनिक के लिए जा सकते हैं।

तुला

आज जीवन में तरक्की के नए अवसर बनेंगे। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। इससे आपके मन का तनाव दूर होगा। अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही: शरद पवार

वृश्चिक

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होने के योगो बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

धनु

आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा। आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी।

मकर

आज आपको पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

कुंभ

आज आप काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों को आप समय देंगे।

मीन

आज जूनियर्स से ज्यादा बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।

चेन्नई में ‘विवेकानंद हाउस’ पहुंचे PM मोदी, बोले- मैं प्रेरित और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं…