मेष
आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कारोबारी में बड़ा लाभ हो सकता है। अपनी प्रतिभा को पहचाने और उसे विकसित करने का प्रयास करें। विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। भविष्य की योजनाओं के प्रति आप आकर्षित रहेंगे।
वृष
आज अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। आपकी बातों का लोग अनादर कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। वाणी में नम्रता बनाए रखें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है।
मिथुन
आज व्यापार में धीमापन रहेगा। व्यापारिक अनुबंधों में सावधानी रखें। अधिकारी वर्ग से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उठापटक हो सकती है। गले में इंफेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है।
कर्क
आज जॉब में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है। मित्रों के साथ मनोरंजन का आनंद उठाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह
आज व्यर्थ समय बर्बाद न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। विवादित मामलों का निपटारा हो सकता है। आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
कन्या
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कमीशन संबंधित कार्यों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
तुला
आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अन्धविश्वास करना उचित नहीं है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। रोजगार में बाधा आ सकती है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। आलस्य और प्रमाद से बचें।
वृश्चिक
आज सामाजिक स्तर पर आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। आपको अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ प्राप्त होगा। पर्यटन के लिए जा सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको नकारात्मक लोगों से मिलना पड़ेगा। हालांकि सहयोगी आपकी काफी मदद करेंगे। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं।
मकर
आज सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इससे दूरगामी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में अपेक्षानुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
कुंभ
आज करियर को लेकर आप कुछ विशेष योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। सेहत के विकार जन्म ले सकते हैं। अनावश्यक विवादों से आपको बचना चाहिए। फालतू खर्चों में धन बर्बाद करेंगे।
मीन
आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से छुटकारा मिल सकता है। समाज में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। पुराने विवादों को लेकर झगड़ा समाप्त होने की संभावना है।
महाराष्ट्र: कोल्हापुर में हिंसा के बाद 36 लोग गिरफ्तार, शहर में इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू