मेष
आज युवा उद्यमियों को सम्मान मिल सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आपकी आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। घर की सुख-शांति बनी रहेगी। कला जगत से जुड़े लोगों की उन्नति होगी।
वृष
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। दैनिक कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आसपास के लोगों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें। परिजनों के साथ बैठकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ेगी।
मिथुन
आज खानपान पर आप काफी धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पूजा-पाठ और सत्संग में आप भाग लेंगे। शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। पुराने रोगों की बाधा समाप्त होगी।
कर्क
आज लोगों से आपकी जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। घर में बुजुर्ग आपके विचारों से सहमत रहेंगे।
सिंह
आज कर्ज और उधार चुक्ता करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे। अपने विचारों को लेकर थोड़े स्पष्ट रहें। जीवनसाथी की अहमियत को समझें। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें।
कन्या
आज आय में कमी होने से आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपकी परिस्थितियां काफी कमजोर रहने वाली हैं। इसीलिये सोच-समझकर ही निर्णय लेने चाहिए। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या होगी।
तुला
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी सफलता का भरपूर आनंद उठाएंगे। मित्र आपकी हर कार्य में सहायता करेंगे।
वृश्चिक
आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आपका स्वभाव थोड़ा अड़ियल भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की परेशानियां दूर होंगी। उधार लिया हुआ धन आपको वापस करना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
धनु
आज अपनी गलतियों को सुधारने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। नए काम की शुरुआत करने का विचार बनाएंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी।
मकर
आज लक्ष्य को पूरा करने के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई होगी। प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कारोबार में ग्राहकों के रवैए से नाखुश हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर आपके काम और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।
कुंभ
आज जॉब में आप बड़ा बदलाव कर सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। बौद्धिक कार्यों में आप काफी ध्यान देंगे।
मीन
आज वैचारिक मतभेदों को अपने व्यक्तिगत संबंधों पर हावी न होने दें। जो आप काफी दिनों से टाल रहे थे वो आपको करना पड़ सकता है। विदेशों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। करियर को लेकर नई दिशा प्राप्त हो सकती हैं।
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में घुसी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे