मेष
आज पुरानी कड़वी यादें अचानक आपके सामने आ सकती हैं। धर्म-कर्म के प्रति मन में रुचि कम होगी। आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। आत्मसम्मान को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। सेहत को लेकर के लापरवाह हो सकते हैं।
वृष
आज दिन की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में आप तकनीक का काफी अच्छा प्रयोग करेंगे। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी। बच्चों के ऊपर आप गुस्सा निकाल सकते हैं।
मिथुन
आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो समय बहुत ही अच्छा है। एक साथ कई सारे काम करने से बचें। लोग आपसे इस समय काफी अपेक्षा रख रहे हैं। इसीलिए आप उनकी मदद करेंगे। हर कार्य आप काफी समझदारी से करेंगे।
कर्क
आज नौकरीपेशा लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। व्यर्थ बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को धूप और धूल से बचना चाहिए।
सिंह
आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार में सामंजस्य में कमी महसूस होगी। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो चापलूस प्रकृति के हों। दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं।
कन्या
आज उच्च पदस्थ लोगों से आपके संपर्क विकसित हो सकते हैं। काम का तनाव दूर होगा। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए समय बहुत ही शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला
आज पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। परिवार जनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके ऊपर भरोसा कम करेंगे। अपने काम को लेकर दूसरों से ज्यादा राय न लें।
वृश्चिक
आज आर्थिक स्थिति बहुत ही उन्नत रहेगी। आप अपना काम काफी अच्छी तरह से पूरा करेंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। काफी दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। गूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
धनु
आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। आपका मन घर में नहीं लगेगा। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नशे का सेवन करने से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन काफी तनावयुक्त हो सकता है।
मकर
आज शुभ समाचार मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। आपके सद्गुणों की प्रशंसा होगी। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
कुंभ
आज शेयर मार्केट में बड़ा निवेश न करें वरना आर्थिक हानि होने की संभावना भी बन रही है। घर में बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। झूठ बोलने से आपकी विश्वसनीयता खतरे में पड़ सकती है।
मीन
आज समाज में सक्रिय लोगों को सम्मानित किया जा सकता है। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे। ऑफिस में काम का बोझ कम होगा। सभी काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। अपने उद्देश्यों को लेकर सतर्क रहें।