राशिफल: 04 अगस्त, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज निर्यात संबंधी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। बच्चों को जिद्दी न बनाएं। किसी अच्छी आदत को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उन्हें अनुशासन के दायरे में रखें। कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी।

वृष

आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल है। आपको ऐसे खर्चे करने पड़ सकते है जिसके लिए आपका बजट पर्याप्त नहीं है। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन व शाबाशी मिल सकती है।

मिथुन

आज विदेश यात्रा की रुकावटें दूर होंगी। संतान का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करें। महिलाओं को अपने सहकर्मियों से सावधान रहना चाहिए। आशा से अधिक धन लाभ होगा। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

कर्क

आज अचानक काम को लेकर तनाव हो सकता है। आप धन के मामले में चूक कर सकते हैं। निर्माण कार्यों में जल्दबाजी न करें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। अपने अवसरों को पहचानें और उन्हें भुनाने का प्रयास करें।

सिंह

आज आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। जॉब बदलने का विचार बनाएंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपकी वाक्शैली की प्रशंसा होगी।

कन्या

आज पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। लोग आपसे द्वेष भाव रख सकते है। रिश्तेदारों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। आपको उच्च पद और नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा।

तुला

आज सरकारी कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। नजदीकी व्यक्तियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। क्रोध को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें। विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपकी अनदेखी हो सकती है। विवाहेतर संबंधों की तरफ आप प्रवृत्त होंगे। कारोबार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। परिजनों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें।

धनु

आज ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। करियर की समस्याओं का निवारण होगा। बिजनेस में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। जॉब में पदोन्नति होने की संभावना है। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

मकर

आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। आपका व्यवहार लोगों के लिए मधुर रहेगा। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा।

कुंभ

आज नया कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। मनोरंजन में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको किसी परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है।

मीन

आज यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। आपको घर परिवार में अपमान झेलना पड़ सकता है। अनावश्यक मुद्दों के कारण घर मे बहसबाजी हो सकती है।