राशिफल: 03 सितंबर, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज बहुमूल्य उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं। विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बुद्धिमान मनुष्यों की संगत प्राप्त होगी।

वृष

आज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किए गए कार्य बुरी तरह बिगड़ सकते हैं। ईश्वर उपासना करने से मन शांत होगा। व्यावसायिक योजनाओं में थोड़ा धीमापन हो सकता है। चुनौतियों का सामना डटकर करें।

मिथुन

आज आपके संपर्क दायरे में बढ़ोतरी होगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपकी सलाह से दूसरों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नव विवाहित जातक फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार के सदस्य आपका मनोबल बढ़ाएंगे।

कर्क

आज परिजनों के साथ प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनाएंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का काफी ध्यान रखेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे।

सिंह

आज समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों को अहंकार और ईर्ष्या की भेंट न चढ़ने दें। विद्यार्थी नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

कन्या

आज अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों से परेशान रहेंगे। यदि आप कोई गलती करते हैं तो उसके परिणाम भविष्य में बहुत खराब हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े गंभीर रहेंगे।

तुला

आज बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रेस्टोरेंट व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ अपना सुख-दुख बांटेंगे।

वृश्चिक

आज रिटेल व्यवसायियों के लिए दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े मामलों में आप रुचि ले सकते हैं। जॉब में बदलाव को लेकर मन कुछ शंकित रहेगा। अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे।

धनु

आज पैतृक कारोबार में उन्नति होगी। दोपहर के बाद आपके काम अचानक से बनते हुए प्रतीत होंगे। बच्चों की गलत आदतों से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। रुका हुआ कमीशन आपको प्राप्त होने वाला है। मित्रों के साथ निजी समस्या शेयर कर सकते हैं।

मकर

आज नए काम में कुछ बाधाएं लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से संतुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों की मदद करके आपके मन में प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें।

कुंभ

आज पदोन्नति के लिए प्रयास करने के लिए उत्तम समय है। पर्यटन संबंधी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। बिन बुलाए मेहमान घर पर आ सकते हैं। फोन के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन

आज धन खर्च करने में कंजूसी न करें वरना उपहास झेलना पड़ेगा। दिनचर्या प्रारंभ करने से पहले माता-पिता का आशीवार्द अवश्य लें। निजी संबंधों में कटुता बढ़ सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।