राशिफल: 02 मई, 2023

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

मेष

आज अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। मैनेजमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों को परेशानी होगी। इस समय को शांति और प्रेम पूर्वक बिताएं।

वृष

आज आप काफी तीव्र गति से अपने काम पूरा करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। दांपत्य संबंधों में नई ताजगी उत्पन्न होगी। अनावश्यक विवादों से बचें। नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे।

मिथुन

आज आपको सैद्धांतिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिए। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क

आज आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। संतान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

सिंह

आज व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिए। पारिवारिक अशांति दूर होगी। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें।

कन्या

आज जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ होगा।

तुला

आज दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी।

वृश्चिक

आज आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं। व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। आत्मविश्वास के कारण आप हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

धनु

आज ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। समाज से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिए।

मकर

आज कला और रचनात्मक कार्यों में बड़ा लाभ होगा। संपत्ति के लेन-देन से आपको लाभ मिलेगा। पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए शुभ है।

कुंभ

आज व्यापार में लाभ के बावजूद मन संतुष्ट नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन काफी आनंदमय रहेगा। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। हाथ में आए अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं तो सावधान रहें।

मीन

आज व्यापार में लाभ के बावजूद मन संतुष्ट नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन काफी आनंदमय रहेगा। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। हाथ में आए अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं तो सावधान रहें।