मेष
आज नया कार्य शुरू करने में कठिनाइ हो सकती है। विरोधियों के सामने आपको सावधान रहना चाहिए। दूसरों के कार्यों में टोका-टाकी न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिए। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
वृष
आज विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट में सफलता मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको उपहार मिल सकता है। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन को शादी को लेकर प्रपोज कर सकते हैं।
मिथुन
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में आपको ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है।
कर्क
आज आपके आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। आपको कुछ समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यक्तित्व में सुधार आयेगा। दांपत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। व्यापारिक यात्राओं के लिए दिन बहुत बढ़ियां है।
सिंह
आज पूरा ध्यान अपने काम पर ही रखें। किसी बड़े काम की योजना बनायेंगे। अपनी गलतियों पर सुधार करें। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बच्चों के ऊपर किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।
कन्या
आज जॉब में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।
तुला
आज संतान के करियर और भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। प्रेम संबंधों में परेशानी का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए।
वृश्चिक
आज घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आपके जनसंपर्क का दायरा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें।
मकर
आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने वाली है। लोग आपके विचारों को काफी महत्व देंगे।
कुंभ
आज आप कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे। अनुसंधान पूर्ण कार्यों में आप रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
मीन
आज अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आह्लादित करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी रोमांचक रहने वाला है।