मोहम्मदाबाद गोहना बाजार में निकाली गई शिव बारात की भव्य झांकी

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ 

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। महाशिवरात्रि की पावन पर्व पर चली आ रही धार्मिक परंपरा की अनुसार फरीदपुर वार्ड नं 1 से शिव बारात की भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में दूल्हे के रूप में भगवान शंकर की झांकी के साथ बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते शिव गणों का विचित्र समूह आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा शिव बारात जिस जिस रास्ते से गुजरी लोगों ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया । और रंग अबीर गुलाल के साथ बारात में सभी शामिल होते गए। शिव बारात विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रुकते हुए क्रमशः आगे बढ़ रही थी । इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल विवाह गीत गाकर इस अवसर को और भी रोचक बना दिया। संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए । यह शिव बारात पुनः शहीद चौक रोडवेज बाईपास इदरतगंज फरीदाबाद विजय स्तंभ होते हुए रोडवेज शिव मंदिर पर संपन्न कराया गया । जहां वैदिक मंत्र उच्चारण पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुषों ने भाग लिया। कोई ढोल मजीरा बजा रहा था तो कोई अपने शरीर पर भस्म लगाएं चल रहा था । इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत गायन एवं नृत्य का कार्यक्रम देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। हर हर महादेव की गगन भेदी उद्घोष के साथ इस कार्यक्रम को आगामी वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया।

शिव बारात के चलते संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति रस की अविरल सरिता प्रवाहित होती रही। इस अवसर पर भगवान शिव के रूप में बबलू कश्यप, राम के रूप में राहुल प्रजापति, लक्ष्मण के रूप में चंदन, कृष्ण जी के रूप में अमन कश्यप, पवन पुत्र हनुमान रिद्धि नाथ , नारद कृष्णा प्रजापति,आनंद गुप्ता, भीम गुप्ता, पंकज चौहान, अनमोल साहू,राजकुमार, आदि लोग शामिल रहे स्थित शहीद चौक शिव मंदिर के कार्यकर्ता द्वारा आयोजित किया गया।