संवाददाता : अजीत मोदनवाल
गाजीपुर : जनपद के नगर पंचायत सादात में स्थित सभी शिवालियों में सुबह से ही पूजन अर्चन किया गया. मंदिरों में रंग रोगन के साथ ही झालर बत्ती से सजाया गया. शिव मंदिर प्राथमिक विद्यालय पर पूजन के बाद दोपहर हलवा और ठंडई प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया.शिव मंदिर थाने के पास से भव्य बारात निकाली गई जिसमें काफी संख्या में अनुपम झक्किया सजाई गई थी .भांग पी के मस्त काफी संख्या में बाराती झूमते गाते डीजे पर हुए चल रहे थे. उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार थाना अध्यक्ष सादात कृपेंद प्रताप सिंह के निर्देश पर एस आई सुरेंद्र राम मिश्रा के साथ बारात में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कि शांतिपूर्वक शिव महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया.




