संवाद दाता:- सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर। श्रीराम नवमी के अवसर पर जनपद में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस वर्ष 27 मार्च को शहर के संगमोहाल से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजकों के अनुसार, मुख्य शोभायात्रा से पहले जनजागरण के उद्देश्य से 24 मार्च को मोटर साइकिल यात्रा तथा 25 मार्च को महिलाओं द्वारा स्कूटी यात्रा निकाली जाएगी। बाइक यात्रा व स्कूटी यात्रा दोनों स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ा जा सके । यह शोभायात्रा प्रदेश की शीर्ष दस राम नवमी यात्राओं में शुमार मानी जाती है। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे और भक्ति संगीत की धुनों के साथ रामभक्तों का उत्साह देखने लायक होगा। यात्रा का रूट शहर के प्रमुख इलाकों—कटरा कोतवाली, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, डंकीनगंज चौराहा, पक्की सराय, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुन्धी कटरा, गुड़हट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी और गणेशगंज होते हुए पुनः संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगा। विहिप के विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने बताया कि मिर्जापुर की राम नवमी शोभायात्रा को देश की टॉप-10 शोभायात्राओं में स्थान मिलना यहां की धार्मिक आस्था और जनसहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में आदिशक्ति की कृपा और भगवान श्रीराम के प्रताप से हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से अपने-अपने घरों और मार्गों पर भगवा ध्वज फहराकर यात्रा को भव्य बनाने की अपील की। विहिप के नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। रामकाज के प्रति लोगों में विशेष उत्साह है और सभी वर्गों के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त सत्संग प्रमुख महेश तिवारी ने कहा कि यह शोभायात्रा समाज की एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है। जाति और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर लोग एक मंच पर आते हैं और श्रीराम के नाम पर एकजुटता का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग दो दशक पूर्व शुरू हुई यह परंपरा आज प्रदेश की प्रमुख शोभायात्राओं में गिनी जाती है।
पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और रामभक्त उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प दोहराया। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष माता सहाय, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह पटेल विभाग संयोजक प्रवीण , शोभायात्रा समिति के संरक्षक रविशंकर साहू,संरक्षक मनोज दमकल, संरक्षक विनय मिश्रा ‘अंकज’ मंत्री बृजेश गुप्ता, संयोजक शुभम गुप्ता ‘साई’ प्रभारी राहुल चंद जैन वायु ,संरक्षक रवि शंकर साहू, कोषाध्यक्ष रोहित जैन प्रचार प्रसार प्रमुख अरविंद सारस्वत, महिला प्रभारी शिखा अग्रवाल, महिला सह प्रमुख सपना सिंह, शैफाली जैन, सह प्रभारी प्रवीण दूबे, प्रिन्स केसरी, अभिनव प्रताप सिंह,विशाल मालवीय पियुष तिवारी, पियुष अग्रवाल, सह संयोजक अंकुर श्रीवास्तव, सुरज सेठ सुरक्षा प्रमुख पवन ऊमर , राहुल तिवारी, जितनरायण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे ।




