सांस्कृतिक कार्यक्रम व कठपुतली नृत्य की भव्य प्रस्तुति

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

संवाददाता- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी), सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक मंच पर लोक गायक यमुना प्रसाद कनौजिया व उनके सहयोगियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कठपुतली नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति कर लोगों का दिल जीत लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना प्रसाद कनौजिया ने शिव स्तुति सारे तीरथ एक ही द्वार महादेव दरबार बा गया अयोध्या काशी मथुरा यही वे चारों धाम बा से किया। वो भूत भावन बाबा क्या खेल रचाया है। रहनी गांव वाली जमिनिया हो हमहूं रहिबय सहरिया ना शहर से सुंदर गांव की झोपड़ियां हो हंमके भावे सहरिया ना पर श्रोताओं की खूब वाह वाही लूटी। जमुना व मंजू द्वारा भूसा विकाय हमें लाल देव लटकन को लोगों ने खूब सराहा।

लखनवी चाचा द्वारा देश गीत यह देश है वीर जवानों का गीत लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया। गुलाब भाई द्वारा झुमका गिरा रे बरेली की बाजार में किए गए डांस पर लोग झूमने पर मजबूर हो गए। यमुना प्रसाद कनौजिया मनीष कनौजिया कपिल कुमार पंकज कुमार व सिद्धार्थ कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया लघु नाटक हेतराम चेतराम द्वारा बटवारा खूब सराहा गया। ढोलक पर शंभू दयाल हारमोनियम पर अंश कुमार झांज पर यादव प्रसाद जोड़ी पर विनोद कुमार भगवती प्रसाद ने संगत किया।