रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
गुरुवार को थाना रामनगर के प्रांगण में बहु उद्देशीय टीन सेड का कक्ष का भव्य उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के कर कमलों द्वारा किया गया।
एसपी ने कहा कि टीन शेड कक्ष बन जाने से किसी भी प्रकार की बैठक संपन्न कराने के लिए अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी।
पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि इस शानदार कक्ष के निर्माण हो जाने के चलते थाना परिसर पर होने वाली सभी प्रकार की बैठक तथा में अधिकारियों कर्मचारियों तथा पीड़ितों को धूप वर्षा से भी निजात मिलेगी साथ ही आर्थिक व्यय भी नहीं करना पड़ेगा।
पुलिस अधीक्षक ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कक्ष में लगे सिलापट का अनावरण कर तथा फीता काटकर लोकार्पण किया। इस नूतन कक्ष की भव्यता का अवलोकन कर पुलिस कप्तान बहुत खुश नजर आए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर प्रणव श्रीवास्तव, डॉक्टर स्वपनिल सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष यादव, उप निरीक्षक बीपी सिंह, चौकी इंचार्ज महादेवा अभिनंदन पांडे, उप निरीक्षक सत्रोहन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।




