हवन–पूजन व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

क़स्बा रामनगर के धमेडी दो मोहल्ले में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को हवन–पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ अत्यंत श्रद्धामय वातावरण में विधिवत समापन हुआ।

इस दिव्य अनुष्ठान के मुख्य आयोजक त्रिवेणी दत्त मिश्र रहे जबकि पूरे सप्ताह कथा का रसपूर्ण एवं मार्मिक वाचक आचार्य अखिलेश जी महाराज वृंदावन धाम द्वारा किया गया। समापन दिवस पर वैदिक ब्राह्मणों की टोली ने यज्ञ वेदी पर हवन सम्पन्न कराया।

“स्वाहा–स्वाहा” की पवित्र ध्वनियों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अपने-अपने संकल्पों के साथ आहुतियाँ अर्पित कीं।

हवन के उपरांत कथा स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।