खटीमा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बालिका कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया

Uncategorized

उत्तराखंड,,,,,

संवाददाता, बेबी जोर्ज 

जनपद ऊधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसैया में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं के परामर्श एवं मार्गदर्शन हेतु बालिका कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने विभाग से संबंधित विभिन्न जानकारियां देकर छात्राओं को जागरूक तथा उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बगुलिया की चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपा आर्या ने छात्राओं के कैरियर के साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए समझाया। वहीं झनकईया थाना के उप निरीक्षक मनोज सिंह देव ने साइबर क्राइम, बालिका सुरक्षा, यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान कर बालिकाओं को जागरूक किया। वहीं महिला आरक्षी गीता चंद ने बालिकाओं में आत्मविश्वास जगाने तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के साथ ही बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं के कैरियर निर्माण एवं विकास हेतु परामर्श देकर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन सिंह ने समस्त परामर्श दाताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य सालिक राम गंगवार, फार्मासिस्ट अशोक लाल, बहुद्देशीय कर्मी जितेंद्र सूर्या, आरक्षी ताजुद्दीन, वरिष्ठ अध्यापक परमानंद मौर्य, मनोज मैठाणी, सूरज प्रकाश, मंजू हेनरी, कविता जोशी, मोहित ओली तथा नरेंद्र सिंह देव सहित सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।