घायल गोवंशीय पशुओं के लिए वरदान साबित हो रही मीडिया कर्मियों द्वारा गठित गौ सेवा नारायण सेवा टीम

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
मीडिया कर्मियों द्वारा गठित टीम गौ सेवा नारायण सेवा तहसील प्रशासन के सहयोग से निराश्रित विभिन्न कारणों से घायल गोवंशीय पशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है, टीम पशु चिकित्सकों की मदद से गौवंशीय पशुओं के इलाज कराने की मुहिम रंग लाने लगी है तथा टीम की पहल की क्षेत्र सहित पूरे जनपद में सराहना हो रही है।
बताते चलें कि क्षेत्र में तमाम निराश्रित गोवंशीय पशु सड़क हादसों सहित अन्य कारणों से घायल हो जाते हैं और चिकित्सा के अभाव में तड़प तड़प कर उनकी मौत हो जाती है।यह घायल पशु राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों के किनारे घायल होकर असहाय पड़े रहते हैं और उन्हें चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल पाती है। समस्या के निदान के लिए स्थानीय मीडिया कर्मियों द्वारा एक टीम का गठन कर सोशल मीडिया से जोड़ा गया है जिसमें तहसील प्रशासन के मुखिया को भी भागीदार बनाया गया है। गौ सेवा नारायण सेवा टीम को घायल पशुओं की सूचना मिलते ही सक्रिय हो जाती है तथा घायल पशुओं की जानकारी उपजिलाधिकारी बिजय कुमार त्रिवेदी को टीम द्वारा दी जाती है एसडीएम तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित करते हैं और टीम उनके साथ मौके पर पहुंच जाती है तथा घायल पशुओं का उपचार पशु अस्पताल के साथ अपने पास से भी करवाती है।
इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर स्थित बैसन पुरवा गांव के निकट सड़क हादसे में एक गोवंशीय पशु घायल हो गया था। इसकी जानकारी गौ सेवा नारायण सेवा टीम को मिलते ही टीम की अगुवाई कर रहे अजय तिवारी पंकज शुक्ला आदि मौके पर पहुच मामले की जानकारी एसडीएम के साथ स्थानीय पशु चिकित्सा से जुड़े अधिकारियों को देते है, उपजिलाधिकारी श्री त्रिवेदी ने अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बाराबंकी को गौवंशीय पशु का उपचार कराने के लिए निर्देशित किया वहीं पशु चिकित्सा कर्मचारियों के पास पहुंच और उनके साथ घायल पशुओं का इलाज करवाया गया। वही क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने कार्य की जमकर सहराना की श्री मिश्र ने बताया कि तन से मन और धन से गौमाता की सेवा करने वाला वैतरणी को पार कर मोक्ष को प्राप्त हो जाता है और उसे जीवन मरण से मुक्ति मिल जाती है गौमाता की सेवा करने वालों को भगवान नारायण की सेवा करने जैसा पुण्य लाभ मिलता है।अमरबहादुर सिंह, शिवशंकर तिवारी, कमलेश वर्मा, रामसरन मौर्या, सहित तमाम लोगो ने टीम के इस सराहनीय कार्य की सराहना की है