
राघवेन्द्र मिश्र/बाराबंकी:
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। चोरी किया गया सिलेंडर बरामद कर लिया गया है।यह घटना सोमवार सुबह की है। सराय शाहआलम के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद अपने खेत घूमने गए थे। उन्होंने विद्यालय परिसर में किचन के पास गयास पुत्र मोहब्बत को खड़ा देखा। जब फुरकान अहमद ने विद्यालय के अंदर जाकर देखा तो किचन का ताला टूटा हुआ था। गयास उन्हें देखकर भागने लगा, जिसे प्रधान प्रतिनिधि ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ के दौरान गयास ने बताया कि उसने अपने साथी लवकुश पुत्र रतीपाल निवासी ग्राम किला बेलहरी के साथ मिलकर चोरी की थी। लवकुश ही सिलेंडर लेकर फरार हुआ था। बाद में पुलिस ने सरसों के खेत से चोरी का सिलेंडर बरामद कर लिया।दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। दूसरे फरार आरोपी लवकुश की तलाश जारी है।
दरियाबाद गैस एजेंसी पर होमगार्ड से युवक की हाथापाई:लाइन में खड़ा कराने को लेकर हुआ विवाद




