
बाराबंकी: फतेहपुर नगर में कई जगह धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। मोहल्ला पचघरा में बाल गणेश सेवा समिति ने गणपति को विराजमान कर विशेष आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पंडित तेज मणि मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गणपति बप्पा की स्थापना की। समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।

क्या है मान्यता?
हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने गणेश जी को नया जीवन दिया। उन्होंने एक हाथी का सिर गणेश के धड़ से जोड़कर उन्हें पुनर्जीवित किया। भगवान शिव ने गणेश जी को वरदान दिया। यह वरदान था कि हर शुभ कार्य की शुरुआत उनकी पूजा से होगी। इसलिए प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
कस्बे में त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। कोतवाली प्रभारी संजीत सोनकर ने पुलिस बल के साथ नगर का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सभासद अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।
समिति के सदस्य संदीप कश्यप, रंजीत राजपूत, दुर्गेश, अंकित, रितेश, लल्लू, दीपक, नंदलाल और गौरव मिश्रा ने कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया।
बाराबंकी ड्रग असोसिएशन के जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार, CBN इंस्पेक्टरों के घूस कांड में ऐक्शन




