*उत्तराखण्ड
संवाददाता.. ईश्वर सिंह
खेलड़िया गांव मे होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में निशुल्क परीक्षण एवं दवा वितरण*
खटीमा के सीमांत गांव खेलड़िया में बुद्धवार को होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। आपको बता दें कि निदेशक होम्योपैथी डॉक्टर जेएल फिरमाल के निर्देशानुसार तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी उधम सिंह नगर डाक्टर महेश चंद्र जोशी के आदेशानुसार लगातार निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीमांत गांव खेलड़िया में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय बगुलिया खटीमा की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर दीपा आर्या, फार्मासिस्ट अशोक लाल तथा एमपीडब्लू जितेन्द्र सूर्या द्वारा लगभग 131 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

शिविर मे राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय बगुलिया की प्रभारी डॉ दीपा आर्या द्वारा डेंगू, चिकनगुनिया, तथा अन्य संक्रामक रोगों के विषय में जानकारी दी गई साथ ही इन बिमारियों से बचाव व सुरक्षा हेतु भी जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया तथा इन संक्रामक बीमारियों से हर समय सतर्क रहने की भी अपील की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश यादव , शंकर दत्त जोशी, महेश जोशी, ओमप्रकाश, बुद्धिराम, इंद्रावती, आदित्य, श्रीकांत, लालमति, नंदलाल, सनारी तथा रवि आदि मौजूद रहे।




