बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में एक विशालकाय मगरमच्छ नहर के रास्ते किसानों के धान के खेत में पहुंच गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने जब विशाल का मगरमच्छ को अपने खेतों में देखा तो उनके होश उड़ गए लोगों में अफरा तफरी का माहौल फैल गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घंटे मशक्कत के बाद में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया है तब जाकर कहीं किसानों ने राहत की सांस ली है।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भातखेड़ा गांव में आज लोग खेतों की तरफ फसल की देखरेख करने के लिए पहुंचे तो देखा कि धान के खेत में एक विशालकाय मगरमच्छ घूम रहा है। किसानों ने मगरमच्छ को देखा तो वह भयभीत हो गए और गांव की तरफ भागे खेतों में मगरमच्छ की सूचना से सैकड़ों किसान खेतों में इकट्ठा हो गए।मगरमच्छ की खेतों में होने की सूचना उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस व वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस ने घंटे मशक्कत करने के बाद में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया है और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।