मोतिहारी
संवाददाता : सुमित कुमार उर्फ बबलू सिंह
राजा बाजार गोपालपुर मोतिहारी स्थित दलित बस्ती बालखाना मे सुबह 10 बजे गैस सिलिंडर फटने से भीषण आग लगी जिससे वहाँ के निवासियों को काफी क्षति हुई है लगभग 20 घर आग की चपेट मे आ गए मौके पर 3 दमकल की गाड़ी पहुँच गयी जिससे आग पर काबू पाया गया वहीं आग की चपेट मे आने से लाखों की संपति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।




