संवाददाता राहुल गुप्ता
बाराबंकी मसौली/ सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रहरामऊ में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग ,आग लगने से नगदी सहित घरेलू सामान व बेटी की शादी के लिए लाया गया सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
शनिवार की देर शाम करीब 5 बजे सफदरजंग थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत रहरामऊ निवासी नासिर के घर मे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते छप्पर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग लपटे उठने लगी जब तक गांव के लोग कुछ समझते कि आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणो ने आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा पाया। लेकिन तब तक शकील और नासिर के छप्पर में रखा खाने-पीने वाली सामग्री के साथ कुछ नगदी जलकर नष्ट हो गये। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा हल्का लेखपाल राजेश तिवारी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक का आकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील को दी है।
(15 अप्रैल को बेटी की आनी थी बारात कुछ दहेज का सामान जलकर हुआ राख )
ग्राम रहरामऊ मे आग की चपेट मे आने से जले दो मकानों मे शकील पुत्र शफ़ी की पुत्री की 15 अप्रैल को बारात आने वाली थी बेटी की शादी मे दहेज के लिए लाया गया सामान भी जलकर आग मे राख हो गयी जिससे पीड़ित परिवार काफी परेशान है।




