बलिया में भू माफियाओं का आतंक पेंशन बनवाने के बहाने बुजुर्ग से कराई गई फर्जी रजिस्ट्री।

Breaking

बलिया में भू माफियाओं का आतंक पेंशन बनवाने के बहाने बुजुर्ग से कराई गई फर्जी रजिस्ट्री।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया। बाँसडीह तहसील क्षेत्र के भोपतपुर गाँव की निवासी मुन्नी देवी ने अपर जिलाधिकारी बलिया को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है कि उनके ससुर श्री लल्लन शर्मा को ग्राम पकहां निवासी पूर्व प्रधान अजीत चौहान बहला-फुसलाकर पेंशन बनवाने के बहाने बलिया ले गए और उनकी जमीन (आराजी संख्या 154 व 271) का फर्जी बैनामा करवा लिया।

प्रार्थिनी के अनुसार रजिस्ट्री के दौरान न केवल गलत व्यक्ति का फोटो लगाया गया बल्कि फर्जी आधार कार्ड का भी इस्तेमाल किया गया। बताया गया कि उनके ससुर का सही आधार कार्ड नंबर 9706 4640 0234 है, जबकि रजिस्ट्री में 7635 0837 1990 नंबर का फर्जी आधार कार्ड लगाया गया।

मुन्नी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके ससुर की मृत्यु के उपरान्त उक्त पूर्व प्रधान ने उनकी जमीन पर कब्जा भी कर लिया है। वर्तमान में उनके दूसरे ससुर की तबीयत खराब है और पूरा पारिवारिक दायित्व उनके कंधों पर है।

प्रार्थिनी ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखना यह बाकी है कि क्या दबंग भू माफियाओं के खिलाफ कौन सी कार्रवाई होती हैं