आगामी नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज, वार्ड 52 के संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समीकरण बनाने में नही छोड़ रहे कोई कसर

स्थानीय समाचार

मोहम्मद जावेद मकरानी
झाँसी
आगामी नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज वार्ड 52 के संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समीकरण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में झांसी नगर निगम के चुनाव में हर बार चर्चाओं में बने रहने वाले वार्ड नंबर 52 इस बार भी काफी चर्चाओं में है. वार्ड 52 से मकरानी समाज के दो प्रत्याश मकरानी महासभा के अध्यक्ष आफाक मकरानी एवं मकरानी समाज के सरपरस्त काजी ए बुंदेलखंड हाजी रफीक खुश्तर आमने-सामने चुनाव मैदान में नजर आ रहे थे. दोनों में से कोई एक प्रत्याशी खड़ा हो इसके लिए भी काफी मेहनत पहले से चल रही थी मेहनत रंग लाई और काजी ए बुंदेलखंड हाजी रफीक कुस्तर ने अपने तमाम साथियों के साथ आफाक मकरानी को अपना दिल्ली समर्थन दिया. वार्ड 52 में आफाक मकरानी के चुनाव कार्यालय पर समाज के कुछ जिम्मेदार साथियों को बुलाकर इसकी सामूहिक घोषणा कर इस समर्थन के बारे में सभी को अवगत कराया. इस मौके पर समाज के और भी सरपरस्त एवं जिम्मेदार साथी जनाब हाजी शब्बीर, जनाब हाजी हमीद, जनाब अशफाक मकरानी, जनाब निजामुद्दीन मंटू, जनाब सफीक मकरानी, जनाब अखलाक मकरानी, जनाब रवीश, जनाब हामिद मकरानी, जनाब तारीख मकरानी, नफीस मकरानी, मीजान मकरानी, अनस मकरानी, शोएब मकरानी, शिबू शादाब मकरानी, साहिल मकरानी, सेफ अली खान, जुनेद मकरानी, शेरिफ मकरानी, अरमान मकरानी, टिंकू मकरानी, कामिल मकरानी, जीशान मकरानी और भी अन्य नौजवान साथी उपस्थित रहे अंत में जनाब हाफिज शाहनवाज ने सभी का आभार व्यक्त किया.