सरायमीर नगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण

स्थानीय समाचार

संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
आजमगढ़, सरायमीर : निजामाबाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने अपने पुलिस एवं महिला पुलिस बल के साथ मेंन रोड पुलिस बूथ होते हुए ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी,मिनारा मस्जिद गली,महाजनी टोला, चौक, पुराना थाना, होते हुए। अतिक्रमण को हटवाया। इसी अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि दो बारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी । इस दौरान दुकान के बाहर निर्धारित सीमा से अधिक खड़ी कई बाइको को हटवाया ।