आजमगढ़ जिले की फूलपुर कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ हुई है, पुलिस ने टप्पेबाजी/ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त घायल हुआ है, और एक और गिरफ्तार किया है, पुलिस ने जेवरात, अवैध

Agriculture Breaking BUSINESS

ब्यूरोरिपोर्ट आशीष,सिह

 

आजमगढ़ जिले की फूलपुर कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ हुई है, पुलिस ने टप्पेबाजी/ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त घायल हुआ है, और एक और गिरफ्तार किया है, पुलिस ने जेवरात, अवै तमंचा-कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद भी बरामद किया है, बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे सघन रात्रि चेकिंग अभियान के क्रम में दिनांक 30.12.2025 को थाना फूलपुर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टप्पेबाजी/ठगी की घटनाओं में संलिप्त 03 शातिर बदमाश बिना नम्बर की हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल से दुर्वाषा की ओर से कस्बा फूलपुर की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास ठगी के जेवरात एवं अवैध तमंचा-कारतूस मौजूद हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष फूलपुर सच्चिदानन्द मय पुलिस बल द्वारा घेराबंदी की गई। दुर्वाषा की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया, किंतु बदमाश पुलिस को देखकर बाएं मुडियार रोड की ओर मुड़कर भागने लगे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। अपने को घिरता देख बदमाशों द्वारा एक राय होकर पुलिस टीम को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी गई।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई, नियंत्रित फायरिंग के दौरान एक बदमाश राजेश हरिजन पुत्र स्व0 चन्द्रभान निवासी ग्राम रम्मोपुर, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 35 वर्ष) के बाएँ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक अन्य बदमाश प्रमोद हरिजन पुत्र स्व0 मधुबन निवासी ग्राम खानजहाँपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 25 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी फूलपुर भेजा गया, जहाँ से जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया। बता दें कि दिनांक 22.12.2025 को आवेदिका सुनरा पत्नी दशरथ निवासी चकनूरी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर सूचना दी गई कि दिनांक 20.12.2025 को वह बिजली का बिल जमा कर लगभग 11:00 बजे दिन में घर लौट रही थी। इसी दौरान खुरासों मोड़ के आगे दिल्ली दरबार के पास दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे गुमराह कर बहला-फुसलाकर उसका मंगलसूत्र (सोने के लॉकेट सहित) एवं कान की बालियाँ उतरवा ली गईं तथा धोखे से कपड़े में लिपटा कागजों का बंडल थमा दिया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर *मु0अ0सं0 589/25, धारा 318(4) बीएनएस* बनाम *दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।