एलिट स्टार कोचिंग सेंटर मोहल्ला फरीदपुर वार्ड नंबर 1 मुहम्मदाबाद गोहना मऊ में 76वें गणतंत्र दिवस को छात्रों ने एक भव्य रैली निकालकर देश की एकता

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती 

मुहम्मदाबाद गोहना मऊ जनपद

एलिट स्टार कोचिंग सेंटर मोहल्ला फरीदपुर वार्ड नंबर 1 मुहम्मदाबाद गोहना मऊ में 76वें गणतंत्र दिवस को छात्रों ने एक भव्य रैली निकालकर देश की एकता और विविधता का संदेश दिया। शुरू हुई रैली फरीदपुर वार्ड नं 1 मोहल्ला में घूमे और शहीद चौराहा होते हुए अपने कोचिंग संस्थान तक जाकर समाप्त हुई।

छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। उनके अनुशासन और उत्साह ने स्थानीय नागरिकों का भी ध्यान आकर्षित किया, जो धीरे-धीरे रैली में शामिल होते गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद शमीम खान,

मुख्य संचालक मोहम्मद दानिश खान (सोनू) आदि लोग उपस्थित रहे।