बहराइच रिपोर्ट कृष्ण चंद्र शुक्ला
पयागपुर (बहराइच) पयागपुर विधान सभा क्षेत्र में 60करोड़ खर्च कर सुधारी जायेगी विद्युत व्यवस्था।इसके लिए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार कराई है।
इस बात की जानकारी देते हुए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के पयागपुर ब्लॉक के सेमरियावा,विशेश्वर गंज के गंगवल और हुजूरपुर के देवीदास पर भगवड़वा में तीन नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का कार्य शुरू होने जा रहा है।33के बी ए और खुटेहना की आपूर्ति एक साथ होने से लोड बढ़ जाता है और ट्रिपिंग होती है अतः अब खुटेहना को अलग फीडर से आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया कि सम्पूर्ण विधान सभा क्षेत्र में कुल 627ट्रांस फार्मरो की क्षमता वृद्धि होगी और 48स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जायेंगे।श्री त्रिपाठी ने बताया इसके अतिरिक्त 11000की लाइन के जर्जर तारों को बदला जाएगा।बैठक में अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार ,अधिशाषी अभियंता सौरभ निगम, एस डी ओ शैलेंद्र कुमार और अवर अभियंता अजय कुमार यादव शामिल रहे।