नीरज शुक्ला
रामनगर बाराबंकी
शनिवार को ग्राम बुढ़वल में बने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर विद्युत संविदाकर्मियों ने जमकर धरना प्रदर्शन किया साथ ही अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज संविदाकर्मियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय बुढ़वल पर मानदेय न मिलने के कारण धरना प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों ने बताया कि पिछले 8 महीनों से हम लोगो को पी एफ नही मिला है और 2 महीनों से हम लोगो को मानदेय भी नही मिला है।
संविदाकर्मी के अध्यक्ष कमलेश ने बताया कि पिछले 17 दिसंबर को संगठन के द्वारा विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से मांग न पूरी होने पर वहिष्कार के लिए सचेत भी किया था लेकिन अधिकारियों द्वारा भी इसको नज़रंदाज़ कर दिया गया। संविदाकर्मियों ने इसके अलावा ये भी कहा कि ये धरना प्रदर्शन कोई नई बात नही है बिना धरना प्रदर्शन आज तक हम लोगो को मानदेय नही मिला है। मानदेय न मिलने के कारण अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करने में बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम अभी संविदा कर्मी आज दो दिन से अनिश्चित कालीन प्रदर्शन कर रहे है।




