अचानक छुट्टा जानवर आ जाने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, मुण्डन करा कर लौट डेढ़ दर्जन घायल

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा
बाराबंकी
महादेवा में मुण्डन करवाने के साथ दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बाराबंकी-बहराइच नेशनल रामनगर हाईवे से जा रही थी। इसी दौरान बिन्दौरा नहर के निकट अचानक छुट्टा जानवर आ गए। पिकअप चालक जब तक वाहन संभालता तब तक असंतुलित होकर पिकप सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। इस घटना में डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया।
जनपद फतेहपुर थाना हदगांव के अन्तर्गत बड़ी बाग निवासी सुरेंद्र पाल अपने तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस का मुंडन संस्कार के लिए अपने रिश्तेदारों को पिकप से रामनगर के महादेव मंदिर पर गये थे। मुंडन संस्कार के बाद दर्शन पूजन करने के बाद सुरेन्द्र पाल रिश्तेदारों के साथ वापस फतेहपुर जनपद जा रहे थे। पिकअप बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के शारदा सहायक बिन्दौरा नहर पुल के निकट पहुंची कि अचानक हाईवे पर छुट्टा गोवंशीय पशु पिकअप से आकर टकरा गई। पशु से टकराने के बाद पिकअप असंतुलित हो गई और सड़क के किनारे जाकर खड्ड में पलट गई।