सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने के कारण गांव में गंदगी का लगा अम्बार

स्थानीय समाचार

रामनगर बाराबंकी: गांव में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न होने के कारण गांव में गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। गांव का प्राथमिक विद्यालय भी इससे अछूता नहीं है। ज्ञात हो कि विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत अमोली कीरतपुर में सफाई कर्मचारी का कुछ अता पता न होने के कारण गांव तथा प्राथमिक विद्यालय में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों के ऊपर बीमारियों का मकरजाल घूम रहा है। स्कूल के अगल बगल तमाम गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो चुका है, तथा विद्यालय परिसर में भी काफी गंदगी जमी पड़ी है। जबकि भीषण गर्मी में मच्छरों का प्रकोप व कोरोना जैसी बीमारियां फैल रही है विद्यालय के साथ ही गांव में बनी नालियां कूड़ा करकट से बजबजा रही हैं। जिसके चलते मच्छरों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। अब सोचने योग्य यह बात है कि इससे फैलने वाली तमाम प्रकार की बीमारियां किस समय आम जनमानस पर हावी हो जाएं इसका तो अंदाजा नालियों को देख कर ही लगाया जा सकता है। इस बारे में जब ग्राम प्रधान से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया लगभग 1 वर्ष से अधिक समय बीत रहा है लेकिन सफाई कर्मचारी गांव में नहीं नियुक्त है प्राइवेट सफाई कर्मचारी से सफाई करवाएंगे अभी तक तो किसी भी जिम्मेदार को यह दिखाई नहीं देता है। लेकिन जब बीमारियां फैलेंगी तब प्रशासन की भी नींद खुलेगी।
इस सम्बंध में जब विकासखंड रामनगर के सहायक विकास अधिकारी राम आसरे से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी की नियुक्ति जिले से होती है इस सम्बंध में मेरी कोई गलती नही है लेकिन गांव की सफाई हम दो से चार दिनों के अंदर प्राइवेट सफाईकर्मी लगाकर कराएंगे।

सपा नेता आजम खान की तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में किया गया भर्ती