संवाददाता : सगीर अली
कसया, कुशीनगर । कुशीनगर जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र कसया पर जनपदीय बाल उत्सव प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कसया के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राम जियावन मौर्य, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी कसया अशोक यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर “मेरे बदलाव की कहानी” तथा “कॉमिक मेकिंग” प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए जनपद के 14 विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों से 30, 30 बालक-बालिकाओं का चयन कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। “मेरे बदलाव की कहानी” प्रतियोगिता में विकास खंड सेवरही की सिमरन ने प्रथम, पकड़ी बांगर रामकोला की नैना गुप्ता ने द्वितीय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय पडरौना की भैरवी मिश्रा ने तृतीय, पडरौन मदुरही दुदही के विवेक ने चतुर्थ, केजीबीवी सेवरही की नव्या गुप्ता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। कॉमिक प्रतियोगिता में बिस्वा उर्फ विशुनपुर कप्तानगंज की संस्कृति ने प्रथम, नन्हू मुंडेरा मोतीचक की अमृता ने द्वितीय, केजीबीवी नौरंगिया की श्रद्धा कुशवाहा ने तृतीय, सुकरौली द्वितीय के करन ने चतुर्थ तथा सारंग छपरा खड्डा की आशिका चौहान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉक्टर राम जियावन मौर्य, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम, जनपदीय नोडल नीरज बंका द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी अध्यापकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान जनपद में मीना मंच कार्यक्रम को संचालित करने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और सभी विकासखंडों के नोडल शिक्षक मीना मंच कार्यक्रम को भी सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉक्टर राम जियावन मौर्य ने अपने संबोधन में बताया कि बाल उत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वाभिमान, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध होगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा के इन बच्चों में बदलाव की कहानी सुनकर उन्होंने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देगी। इस अवसर पर राकेश मणि, अमिताभ मणि, शिव शंकर तिवारी, चंद्रशेखर, रावत, मनोरमा सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पाण्डेय ने किया।




