विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान रैली को जिला पंचायत अध्यक्षा ने दिखाई हरी झंडी

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी परिसर से माननीया जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत द्वारा किया गया। अध्यक्षा द्वारा अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जन जागरूकता हेतु स्वास्थ विभाग की आशा बहुएं एवं नगर पालिका परिषद बाराबंकी के सफाई कर्मचारियों सहित जन जागरूकता से सम्बन्धित वाहनों पर बैनर, पोस्टर व फांगिग मशीन, नेपसेक पम्प से सुसज्जित वाहनों के माध्यम से जागरूक किया गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर पालिका बाराबंकी के प्रांगण में एक गोष्ठी के रूप में समाप्त हुई।

यह अभियान मुख्यमंत्री का एक अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है जिसमें संचारी रोगो तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जन समुदाय में जागरूकता लाने के लिए उ0प्र0 के सभी 75 जनपदों में एक साथ 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक संचारी रोग नियंत्रण एवं 11 अक्टूबर 2024  से 31 अक्टूबर 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, जिला विद्यालय निरीक्षक,  बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला  मलेरिया अधिकारी/फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, मलेरिया/फाइलेरिया इन्सपेक्टर, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका परिषद, बाराबंकी एवं वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि, पाथ संस्था के जिला समन्वयक तथा यूनिसेफ के जिला प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए: जिलाधिकारी