कुर्बानी का भैंसा काटने के बाद खून बहने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चाकू बाजी, मारपीट, दोनों पक्षों से कुल 8 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking BUSINESS धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति विज्ञापन स्थानीय समाचार

संवाददाता आशीष सिंह राठौड़, आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कस्बा में पुरा सोफी मुहल्ले में गली में घर के बाहर कुर्बानी का भैंस काटने को लेकर पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गई। कुर्बानी के बाद बह रहे खून को लेकर विवाद शुरू हुआ था। एक पक्ष का कहना था कि वह पानी से खून धो रहा है जबकि दूसरा पक्ष अपने घर के बाहर गंदगी फैलाने से नाराज था इस दौरान दोनों पक्षों में चाकू बाजी व मारपीट हुई। जिससे दोनों पक्षों के चार चार लोग कुल आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल कैफ ने बताया कि उसके पक्ष के उसके चाचा वसीम अहमद, शरीफ अहमद और उसके दादा इफ्तिखार अहमद घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के सउद ने बताया कि उसका भाई साहेब, सकेब और फजले रब्बी घायल हुए हैं। सउद ने बताया कि पड़ोसी रिजवान अहमद उसके भाई लड़के भतीजे और अन्य लोग गली में ही भैंस काट रहे थे। उसने खून बहने के लिए सुराख बनाया लेकिन इसके बाद भी विवाद करने लगे।