देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव ने बिरहा के महा नायकों का पुष्प व अंग वस्त्र दे कर किया सम्मान

Social स्थानीय समाचार

गाजीपुर

NK9: पुनित कुमार त्रिपाठी

ग्राम पंचायत चुनाव का दिख असर, बिरहा महा मुकाबला का हुआ आयोजन, 

 

देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव ने बिरहा के महा नायकों का पुष्प व अंग वस्त्र दे कर किया सम्मान

 

गाजीपुर। मनिहारी क्षेत्र के सौरी ग्राम सभा में बिरहा महा मुकाबला का आयोजन सौरी गांव निवासी समाजसेवी व भावी प्रधान प्रत्याशी प्रशांत चौबे द्वारा आयोजित किया गया था। इस मुकाबले में रुचि यादव v सुधीर लाल यादव का महा मुकाबला हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में देवकली ब्लाक के भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी व वर्तमान ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव के सुपुत्र उपेंद्र लाल यादव रहे। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी उपेंद्र लाल यादव ने बिरहा महा गायक सुधीर लाल यादव व रुचि यादव को पुष्प व अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया। वही उपेंद्र लाल यादव द्वारा युवाओं को युवाओं को संदेश दिया की जात-पात का भेद भाव हटाकर युवाओं को एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आग्रह किया। वही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव ने कहा कि मैं उस परिवार से ताल्लुक रखता हूं। जिस परिवार के सदस्य जरूरत पड़ी तो देश के लिए लहू बहने का काम किया। मैं उस रामधारी यादव (पहलवान स्वतंत्रता सेनानी) के परिवार से ताल्लुक रखता हूं जो हर जात हर वर्ग के लोगों को एकजुट कर कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया है। वही उपेंद्र लाल यादव ने बताया कि मैं अपने युवा भाइयों के लिए, जब जरूरत पड़ेगी तो कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करूंगा। इस मौके पर देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव, देवकली तृतीय के भावी जिला पंचायत पद के प्रत्याशी राकेश यादव उर्फ राक, सम्मनपुर ग्राम प्रधान संतोष यादव,राजूपुर ग्राम प्रधान मुरारी यादव, हरौली ग्राम प्रधान व सौरी गांव के सम्मानित ग्रामवासी व क्षेत्र की जनता इस महा मुकाबला का लुप्त उठाती रही।