डिप्टी जेलर ने लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

स्थानीय समाचार

सूर्यभान सिंह/ रामनगर बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने हेतु आज श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी। इसी क्रम में कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी महादेवा आकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। सोमवार दोपहर बाराबंकी डिप्टी जेलर मनीष सिंह सपरिवार आकर लोधेश्वर महादेव के दरबार में माथा टेका व जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी आदित्य महाराज ने वैदिक मित्रों से शिव जी का जिला अभिषेक कराया।

इस अवसर पर समाज सेवी ललितेश मिश्रा, मनोज सिंह ,वीरेंद्र अवस्थी,अंजनी अवस्थी सहित कई लोग उपस्थित रहे ।सायं बेला मे जिला जज की पत्नी ने लोधेश्वर का रुद्राभिषेक कर मंगल कल्याण की कामना की। इस क्रम में चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी सहित चौकी स्टाफ उपस्थित रहा।

कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण केंद्र रामनगर में रबी कृषि निवेश मेले का हुआ आयोजन