रामनगर बाराबंकी
उप जिलाधिकारी रामनगर अनुराग सिंह के द्वारा आज रामनगर के क्षेत्र ग्राम कटियारा गोशाला का निरीक्षण किया गया।गोशाला में गाय एवं सांड-बैल केअलग अलग बाड़े हैं।जिससे उनमें संघर्ष नहीं है।भूसा चोकर इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।गोशाला में विद्युतीकरण है तथा कैमरे लगे हुए हैं।10 केअर टेकर कार्यरत हैं।हरे चारे की भी उपलब्धता है।इसके अतिरिक्त नई चरही भी निर्माणाधीन है।गो शाला की स्थिति अच्छी पाई गई।





