इंदारा–फेफना रेल लाइन को मेन लाइन घोषित करने की मांग, विधायक उमाशंकर सिंह
ने दिया समाधान का भरोसा
रसड़ा (बलिया)।
नगर के समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत जायसवाल ने क्षेत्र की ज्वलंत रेल समस्या को लेकर विधायक उमाशंकर सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से इंदारा–फेफना रेल मार्ग को मुख्य लाइन (मेन लाइन) घोषित करने तथा रसड़ा रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।
इस अवसर पर विधायक उमाशंकर सिंह ने आश्वस्त किया कि वे इस समस्या को लेकर रेल मंत्री से मुलाकात कर समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि रसड़ा तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन भी है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। रसड़ा स्टेशन से लोग दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। वर्तमान में इंदारा–फेफना रेल मार्ग को लिंक लाइन घोषित किए जाने के कारण गरीब नवाज एक्सप्रेस, आसनसोल एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रसड़ा स्टेशन पर नहीं हो पा रहा है।
ट्रेनों के ठहराव न होने से यात्रियों को बलिया, मऊ सहित अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय, धन और निजी वाहनों का सहारा लेना मजबूरी बन गया है।
जनहित को देखते हुए मांग की गई कि इंदारा–फेफना रेलवे मार्ग को मुख्य लाइन घोषित किया जाए तथा रसड़ा रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस व प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल




