दिल्ली AIIMS को हैकर्स ने बनाया निशाना, बढ़ाई गई साइबर सुरक्षा

Breaking

नई दिल्ली: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान- एम्स में मंगलवार को साइबर हमला हुआ जिसे विफल कर दिया गया। एम्स ने देर शाम यहां बताया कि एम्स की ई हॉस्पिटल सेवा पर दिन में दो बजकर 50 मिनट पर साइबर हमला हुआ।

एम्स के साइबर सुरक्षा दल ने इस हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। हॉस्पिटल ई सेवा के लिए साइबर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एम्स ने कहा है कि ई हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित है और सुचारू रूप से काम कर रही हैं। लगभग छह महीने पहले भी एम्स की सेवाओं पर साइबर हमला हुआ था।

राशिफल: 07 जून, 2023