फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

रामनगर बाराबंकी। बुधवार की शाम थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर महासिंह में एक 18 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया।

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया तथा परिजनों ने इलाज के लिए युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचे, जहां पर उपस्थित डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा घटना की सूचना रामनगर पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान सूरज पुत्र रामकुमार (18) निवासी ग्राम रामपुर महासिंह के रूप में हुई है।