शंकर फ्यूचरिस्टिक स्कूल में नवरात्र के पर्व पर किया गया डांडिया नृत्य का आयोजन

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के करैला चकलालचंद में स्थित शंकर फ्यूचरिस्टिक स्कूल में नवरात्र के पर्व पर आज डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नवरात्र महोत्सव को बच्चों ने धूमधाम से मनाया। शिक्षकों ने बच्चों को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में विस्तृत रूप से बताया साथ ही पूजन अर्चन करवाया गया। इस मौके पर मैनेजर मंजू देवी ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना करने से हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं उन्होंने बच्चों को शिक्षा पर विशेष जोर देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही डायरेक्टर उमाशंकर यादव ने कहा की बच्चों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। नवरात्र का पर्व चल रहा है ऐसे में मां दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूरी करती है इसी के साथ ही उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रिंसिपल अभिषेक यादव ने कहा नवरात्रि के पावन पर्व पर आज विद्यालय में छात्राओं द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया जो काफी मनमोहक रहा उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान छत्राओं में विपिन प्रजापति, महक प्रजापति, खुशी यादव, श्रेया सोनकर, अनूप चौहान, खदीजा खान रिशु सोनकर, आस्था, आकृति यादव, साहिल गोंड़, वही शिक्षकों में ज्योति, श्रेया, आरती, आरोही, प्रियंका, रागिनी, दीपा यादव, आलोक आदि लोग उपस्थित रहे।