आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे दम्पति एक साथ रहने को राजी

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम नूरवाफ कस्बा टिकैतनगर निवासिनी एक महिला अपने पति से आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे थे। जिसके सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर स्थित ‘मिशन शक्ति केन्द्र’ पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर जगदीश कुमार शुक्ला के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति सहायता केन्द्र की टीम उ० नि० बृजेश कुमार सिंह, म० आ० प्रिया सिंह व म०आ०ज्योति देवी द्वारा काउंसलिंग की गयी। काउसंलिंग के बाद दोनों पति पत्नी एक दूसरे के साथ राजी खुशी से रहने के लिए सहमत हो गये है।