ताजिया जुलूस को लेकर विवाद पुलिस हस्तक्षेप से मामला सुलझा

Agriculture Breaking
 संवाददाता राम आशीष सिंह
 
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुरैश नगर मोहल्ला निवासियों में दो पक्षों में गुरुवार को सातवीं का जुलूस निकालने के दौरान आपस में जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया।जिसको लेकर नौ ताजिया कुल निकाली जानी थी पर विवाद होने पर तीन ताजियादारो द्वारा यह कहा गया कि हम अपना जुलूस अन्य ताजियादारों के साथ जुलूस नहीं निकालेंगे। बल्कि अपने चौक पर ही रखकर हम मातम करेगे और ताजिया को दफन करेंगे। जिसको लेकर शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक मोहर्रम को लेकर की गई।जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया एवं समस्त ताजियादारों को भी बुलाया गया जहां क़ुरैश नगर से कुल नौ ताजियों को निकालना था पर तीन ताजियादारो द्वारा यह बताया गया कि हम अपने दरवाजे पर ही मातम करेंगे और किसी भी ताजिया के साथ शामिल नहीं होंगे ना मातम करेंगे बल्कि अपनी ताजिया यही से निकाल कर कर्बला पर ले जाकर दफन करेंगे।

वहीं एक पक्ष द्वारा यह कहा गया कि कल 6 ताजिया ही निकाली जाएगी। जिसमें समुदाय के सैकड़ो लोग शामिल होंगे। इस संबंध में क्षेत्राधिकार सगड़ी द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी नई परंपरा का निर्वहन नहीं किया जाएगा बल्कि जो रूट पहले से निश्चित है उन्हीं रास्तों से ताजिया और जुलूस निकाली जाएगी और इस दौरान किसी प्रकार के विवाद होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ताजियादारो ने बताया कि हम जिस परंपरा से हम पुराने समय से ताजिया निकालते आए हैं।तरह से निकालेंगे बल्कि किसी प्रकार के विवाद अब तक नहीं हुआ है ना आगे होगा इसका आश्वासन पुलिस को ताजियादारों द्वारा दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद,प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह,एस आई संतोष सिंह,एस आई अमित बर्मा,एस आई राणा प्रताप,एस आई विश्वजीत पान्डेय,महिला दरोगा विजयलक्ष्मी,नेहाल मेंहदी, जीशान मेंहदी,अहमद रिजवी, आदिल अब्बास,अजहर हुसैन, इख्तियार अहमद,सेराज अहमद, राशिद अहमद,अजय साहनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि