बदहाल सड़क के कारण हल्का क्षेत्र से कोतवाली जाते समय सिपाही हुआ दुर्घटना का शिकार, हाथ की हड्डी फ्रैक्चर

स्थानीय समाचार

बाराबंकी
कोतवाली दरियाबाद में तैनात कास्टेबल का अपने हल्का से वापस कोतवाली आते वक्त खराब सड़क मार्ग की वजह से दुर्घटना शिकार हो गया और कास्टेबल का हाथ फेक्चर हो गया। कोतवाली दरियाबाद के हल्का तीन में तैनात कास्टेबल राहुल परिहार अपने हल्का से कोतवाली लौटते वक्त टूटी फूटी गड्ढा युक्त गाजीपुर से दरियाबाद पूरी तरह से उखड़ चुकी सड़क मार्ग पर बीकापुर गांव के पास मोटरसाइकिल फिसलने से दुर्घटना के शिकार हो गये और बाँये हाथ में गंभीर चाट लग गई। उक्त रास्ते से निमंत्रण से वापस लौट रहे रेलवे स्टेशन दरियाबाद मथुरानगर निवासी सुएब ने आनन फानन में कास्टेबल राहुल परिहार को नजदीकी सरकारी अस्पताल मथुरानगर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद पहुँचाया। जहाँ चिकित्सक द्वारा जाँचों उपरांत बताया गया कि कास्टेबल राहुल के हाथ की हड्डी टूट गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल अस्पताल पहुंच कर कास्टेबल राहुल परिहार का हाल जाना। मथुरानगर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कास्टेबल राहुल परिहार का प्राथमिक उपचार के दौरान फेक्चर हुए हाथ में बाँधने के लिए लकड़ी की पटरीयाँ अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं जिससे बाहर से पुलिस कर्मियों से मंगवाया गया काँस्टेबल को दर्द के इंजेक्शन देने और बाहर से मंगवाई गई लकड़ी की पटरियां हाथ में बाँधने के बाद जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। कास्टेबल के उपचार के दौरान कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।