मनरेगा में नाम बदले जाने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

Social

संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन 

मिर्जापुर। मनरेगा योजना में मजदूरों के नाम बदले जाने के आरोप को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मनरेगा के जॉब कार्ड और कार्य सूची में नामों में हेराफेरी कर वास्तविक लाभार्थियों को योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मामला गरीब मजदूरों के अधिकारों से जुड़ा है और इसमें गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से ज्ञापन लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।