बाराबंकी: देश के सात राज्यों में सम्पन्न हुए 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 10 सीटों पर इण्डिया गठबन्घन की जीत हुई है। इसने साबित कर दिया है कि देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में इण्डिया गठबन्धन सभी सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने आज अपने सांसद आवास में यह बयान दिया।कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में जीत का जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की जनता ने जिस उत्साह से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताया है उससे यह साबित होता है कि जनता अब भाजपा के असली चेहरों को पहचान गई है और अब वह बदलाव चाह रही है।सात राज्यों के 13 विधानसभा के उप चुनाव में इंडिया गठबन्धन को 10 सीटों पर और भाजपा को मात्र 2 सीटों पर समेटकर देश की जनता ने यह संदेश दिया है कि सुनहरे सपने और झूठे वादों से आवाम की तकदीर और तस्वीर नहीं बदलती है।
पूरे देश से साफ होगी भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने उप चुनावों में इण्डिया गठबन्धन की जीत को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता भाजपा से अब ऊब चुकी है और उससे मुक्ति चाहती है। उपचुनावों के परिणाम इस बात का संकेत हैं कि अब भाजपा का सूपड़ा प्रदेश से ही नहीं पूरे देश से साफ होगा।
सांसद आवास में मनाया जश्न
उप चुनाव में इंडिया गठबन्धन की ऐतिहासिक जीत पर सांसद आवाास ओबरी पर मनाए गए जश्न में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, रामानुज यादव, रामहरख रावत, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तव, अजय रावत, विजय पाल गौतम, देवेन्द्र सिंह मोनू, कमल भल्ला, शनि यादव, गोपी कनौजिया, श्रीकान्त मिश्रा, शुभम वर्मा, आनन्द रावत, ज्ञानेन्द्र गौतम मौजूद रहे।